यात्रियों को सौगात: कोयम्बटूर-जयपुर स्पेशल ट्रेन को मलकापुर स्टेशन पर मिला अतिरिक्त ठहराव।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोयम्बटूर और जयपुर के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को मलकापुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने की घोषणा की है। इस कदम से मलकापुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इन प्रमुख शहरों तक पहुँचने में आसानी होगी।

रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह ठहराव दोनों दिशाओं में दिया गया है और अक्टूबर माह से प्रभावी होगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस नए ठहराव और समय-सारणी का ध्यान रखें।

गाडी संख्या 06181, कोयम्बटूर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 16.10.25 से कोयम्बटूर से प्रस्थान करेगी वह मलकापुर स्टेशन पर 12.25 बजे आगमन व 12.27 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06182, जयपुर-कोयम्बटूर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 19.10.25 से जयपुर से प्रस्थान करेगी वह मलकापुर स्टेशन पर 20.38 बजे आगमन व 20.40 बजे प्रस्थान करेगी।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED