रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09725, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.10.25 से 29.10.25 तक (03 ट्रिप) जयपुर से प्रत्येक बुधवार को 16.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.00 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09726, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.10.25 से 30.10.25 तक (03 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरुवार को 14.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.50 बजे जयपुर पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस गाड़ी में 01 सेकंड एसी, 09 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी, 04 द्वितीय शयनयान, 02 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 पावरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/RSB

.jpg)