रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.10.25 से 05.11.25 तक (07 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को 08.50 बजे रवाना होकर गुरुवार व रविवार को 05.30 बजे हरिद्वार पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.10.25 से 06.11.25 तक (07 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक गुरुवार व रविवार को 21.40 बजे रवाना होकर शुक्रवार व सोमवार को 21.30 बजे साबरमती पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जं., अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गाँव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 16 थर्ड एसी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/RSB

.jpg)