दिवाली और छठ की रौनक अब होगी और भी खास! नई दिल्ली-पटना रूट पर दौड़ रही हैं स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें।

त्योहारी सीजन के आगमन के साथ ही भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। दिवाली और छठ की रौनक अब और भी खास होने वाली है, क्योंकि रेलयात्रियों की सुविधा और सुखद यात्रा अनुभव के लिए नई दिल्ली और पटना जं. के बीच 2 हाई स्पीड वंदे भारत त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं।

यह विशेष पहल उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो इन त्योहारों पर अपने घर जाने की योजना बना रहे हैं।

विशेष सेवाओं का विवरण इस प्रकार है:

  • रेलगाड़ी सं. 02252 नई दिल्ली-पटना जं. दिनांक 11 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार (16 फेरे)
  • रेलगाड़ी सं. 02251 पटना जं. नई दिल्ली दिनांक 12 अक्टूबर से 16 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार, वीरवार और रविवार (16 फेरे)
  • रेलगाड़ी सं. 02253 पटना जं. नई दिल्ली दिनांक 11 अक्टूबर से 17 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार (17 फेरे) 
  • रेलगाड़ी सं. 02254 नई दिल्ली-पटना जं. दिनांक 12 अक्टूबर से 16 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और वीरवार (16 फेरे)

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED