यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर प्रतिदिन मंडोर सुपरफास्ट रेलसेवा का खैरथल स्टेशन पर ठहराव।

रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर प्रतिदिन मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक खैरथल स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार: 

  1. गाड़ी संख्या 22996, जोधपुर-दिल्ली प्रतिदिन मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 06.10.2025 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा खैरथल स्टेशन पर 03:38 बजे आगमन व 03:40 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22995, दिल्ली-जोधपुर प्रतिदिन मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 07.10.2025 से दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा खैरथल स्टेशन पर 23:51 बजे आगमन व 23:53 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED