रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 15631, बाड़मेर-गुवाहाटी रेलसेवा जो दिनांक 05.10.2025 से बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली थी, उसके मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया था। लेकिन, कुछ तकनीकी कारणों से संचालन समय के परिवर्तन की तिथि में निम्नानुसार बदलाव किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 15631, बाड़मेर-गुवाहाटी रेलसेवा जो दिनांक 05.10.2025 के स्थान पर दिनांक 12.10.2025 से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, उसके मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रहेगा।
यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/RSB

.jpg)