रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बाड़मेर-दिल्ली सराय-बाड़मेर (द्विसाप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक राजगढ़ स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:
- गाड़ी संख्या 20487, बाड़मेर-दिल्ली सराय (द्विसाप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 06.10.2025 से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा राजगढ़ स्टेशन पर 08:29 बजे आगमन व 08:31 बजे प्रस्थान करेगी।
- इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20488, दिल्ली सराय-बाड़मेर (द्विसाप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 07.10.2025 से दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा राजगढ़ स्टेशन पर 18:45 बजे आगमन व 18:47 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/NWR

.jpg)