यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-बरेली (त्रि-साप्ताहिक) एवं भुज-बरेली (सप्ताह में चार दिन) रेलसेवा का मालाखेड़ा स्टेशन पर ठहराव।

रेलवे के द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-बरेली (त्रि-साप्ताहिक) एवं भुज-बरेली (सप्ताह में चार दिन) रेलसेवा का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक मालाखेड़ा स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:

  1. गाड़ी संख्या 14312, भुज-बरेली (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवा जो दिनांक 07.10.2025 से भुज से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा मालाखेड़ा स्टेशन पर 10:32 बजे आगमन व 10:34 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली (सप्ताह में चार दिन) रेलसेवा जो दिनांक 06.10.2025 से भुज से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा मालाखेड़ा स्टेशन पर 10:32 बजे आगमन व 10:34 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED