रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों के लिए अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस-सांगानेर (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:
- गाड़ी संख्या 09023, बान्द्रा टर्मिनस-सांगानेर (जयपुर) साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.10.2025 से 27.11.2025 तक (09 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से गुरुवार को 16:45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 12:40 बजे सांगानेर पहुँचेगी।
- इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09024, सांगानेर (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.10.2025 से 28.11.2025 तक (09 ट्रिप) सांगानेर से शुक्रवार को 16:50 बजे रवाना होकर शनिवार को 11:15 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, चौमहला, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा व सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस गाड़ी में 02 फर्स्ट मय सैकंड एसी, 13 थर्ड एसी, 03 थर्ड एसी इकोनॉमी व 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/RSB

.jpg)