रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी 02 जोड़ी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:
1. रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल (14-14 ट्रिप)
- गाड़ी संख्या 09633, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01,02,03,04,06,10,11,16,17,18,21,22,24 व 25 अक्टूबर को (14 ट्रिप) रेवाड़ी से 22:50 बजे रवाना होकर 01:35 बजे रींगस पहुँचेगी।
- इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02,03,04,05,07,11,12,17,18,19,22,23,25 व 26 अक्टूबर को (14 ट्रिप) रींगस से 02:20 बजे रवाना होकर 05:20 बजे रेवाड़ी पहुँचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।
2. रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल (16-16 ट्रिप)
- गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01,02,03,04,05,07,11,12,17,18,19,21,22,23,25 व 26 अक्टूबर को (16 ट्रिप) रेवाड़ी से 11:45 बजे रवाना होकर 14:45 बजे रींगस पहुँचेगी।
- इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01,02,03,04,05,07,11,12,17,18,19,21,22,23,25 व 26 अक्टूबर को (16 ट्रिप) रींगस से 15:05 बजे रवाना होकर 18:20 बजे रेवाड़ी पहुँचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
3. जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल (31-31 ट्रिप)
- गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.10.2025 से 31.10.2025 तक (31 ट्रिप) जयपुर से 07:00 बजे रवाना होकर 14:20 बजे भिवानी पहुँचेगी।
- इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.10.2025 से 31.10.2025 तक (31 ट्रिप) भिवानी से 16:05 बजे रवाना होकर 23:25 बजे जयपुर पहुँचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड़, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/RSB

.jpg)