यात्रियों की सुविधा हेतु राजकोट-बरौनी-राजकोट एवं साबरमती-पटना-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन।

रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों के लिए अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु राजकोट-बरौनी-राजकोट एवं साबरमती-पटना-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:-

1. राजकोट-बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल (18 फेरे)

  • गाड़ी संख्या 09569, राजकोट-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.10.2025 से 27.11.2025 तक (09 ट्रिप) राजकोट से गुरुवार को 17:00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 06:45 बजे आगमन व 06:55 बजे प्रस्थान कर शनिवार को 05:00 बजे बरौनी पहुँचेगी।
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09570, बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.10.2025 से 29.11.2025 तक (09 ट्रिप) बरौनी से शनिवार को 14:40 बजे रवाना होकर रविवार को जयपुर स्टेशन पर 13:15 बजे आगमन व 13:25 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 04:40 बजे राजकोट पहुँचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, चांदलोडिया बी केबिन, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर व शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाड़ी में 01 सैकंड एसी, 17 थर्ड एसी व 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

2. साबरमती-पटना-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल (18 फेरे)

  • गाड़ी संख्या 09427, साबरमती-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.10.2025 से 26.11.2025 तक (09 ट्रिप) साबरमती से बुधवार को 18:10 बजे रवाना होकर गुरुवार को जयपुर स्टेशन पर 04:00 बजे आगमन व 04:10 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को 01:00 बजे पटना पहुँचेगी।
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09428, पटना-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.10.2025 से 28.11.2025 तक (09 ट्रिप) पटना से शुक्रवार को 04:40 बजे रवाना होकर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 00:10 बजे आगमन व 00:20 बजे प्रस्थान कर 09:55 बजे साबरमती पहुँचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जं., अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाड़ी में 01 सैकंड एसी, 17 थर्ड एसी व 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED