रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दिवाली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी जोधपुर से 28 सितंबर से 30 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को तथा मऊ से 30 सितंबर से 02 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को 10 फेरों के लिए निम्नवत किया जाएगा।
04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 28 सितंबर से 30 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को जोधपुर से 17:30 बजे प्रस्थान कर पीपाड़ रोड से 18:10 बजे, गोटन से 18:40 बजे, मेड़ता रोड से 19:05 बजे, रेन से 19:24 बजे, डेगाना से 19:48 बजे, मकराना से 20:23 बजे, कूचामन सिटी से 20:38 बजे, नावा सिटी से 20:55 बजे, फुलेरा से 21:52 बजे, जयपुर से 23:10 बजे, गांधी नगर जयपुर से 23:24 बजे, दूसरे दिन बांदीकुई से 00:45 बजे, मंडावर महुआ रोड से 01:10 बजे, खेड़ली से 01:27 बजे, नदबई से 01:44 बजे, भरतपुर से 02:10 बजे, मथुरा जं. से 04:05 बजे, हाथरस सिटी से 04:55 बजे, कासगंज से 06:05 बजे, फर्रुखाबाद से 08:15 बजे, कन्नौज से 09:17 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12:00 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 13:40 बजे, अयोध्या धाम जं. से 17:15 बजे, शाहगंज से 21:00 बजे, खोरासन रोड से 21:32 बजे, आजमगढ़ से 22:15 बजे तथा मुहम्मदाबाद से 22:47 बजे छूटकर मऊ 23:20 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 30 सितंबर से 02 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को मऊ से 04:00 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 04:32 बजे, आजमगढ़ से 05:05 बजे, खोरासन रोड से 05:47 बजे, शाहगंज से 06:40 बजे, अयोध्या धाम जं. से 09:20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 12:10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 14:00 बजे, कन्नौज से 15:05 बजे, फर्रुखाबाद से 16:12 बजे, कासगंज से 18:00 बजे, हाथरस सिटी से 19:02 बजे, मथुरा जं. से 20:20 बजे, भरतपुर से 21:57 बजे, नदबई से 23:40 बजे, खेड़ली से 23:57 बजे, दूसरे दिन मंडावर महुआ रोड से 00:15 बजे, बांदीकुई से 01:22 बजे, गांधी नगर जयपुर से 02:28 बजे, जयपुर से 03:00 बजे, फुलेरा से 04:00 बजे, नावा सिटी से 04:36 बजे, कूचामन सिटी से 04:51 बजे, मकराना से 05:05 बजे, डेगाना से 05:40 बजे, रेन से 06:04 बजे, मेड़ता रोड से 06:25 बजे, गोटन से 06:45 बजे तथा पीपाड़ रोड से 07:10 बजे छूटकर जोधपुर 08:55 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/NER

