यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन।

रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा (07 ट्रिप) के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 01433, पुणे-सांगानेर (जयपुर) सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.09.25 से 05.11.25 तक (07 ट्रिप) पुणे से प्रत्येक बुधवार को 09:45 बजे रवाना होकर गुरुवार को 05:40 बजे सांगानेर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01434, सांगानेर (जयपुर)-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.09.25 से 06.11.25 तक (07 ट्रिप) सांगानेर से प्रत्येक गुरुवार को 11:35 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 09:30 बजे पुणे पहुँचेगी।

स्पेशल रेल सेवा की समय सारणी निम्नानुसार है:

 

इस गाड़ी में 01 फर्स्ट एसी, 01 सेकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 06 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED