रेलवे प्रशासन द्वारा दशहरा, दिवाली एवं छठ त्यौहारों में यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 05017/05018 मऊ-सूरत-मऊ वाया गोरखपुर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन मऊ से 27 सितंबर से 01 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा सूरत से 28 सितंबर से 02 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को 06 फेरों के लिए निम्नवत किया जाएगा।
05017 मऊ-सूरत साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 27 सितंबर से 01 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को मऊ से 05:30 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड से 06:17 बजे, सलेमपुर से 06:42 बजे, भटनी से 07:05 बजे, देवरिया सदर से 07:30 बजे, गोरखपुर से 09:30 बजे, खलीलाबाद से 10:10 बजे, बस्ती से 10:40 बजे, गोंडा से 12:00 बजे, बाराबंकी से 13:27 बजे, बादशाहनगर से 14:02 बजे, ऐशबाग से 14:40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 16:10 बजे, टूंडला से 19:10 बजे, ईदगाह आगरा से 20:20 बजे, बयाना से 22:05 बजे, गंगापुर सिटी से 23:00 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01:25 बजे, भवानी मंडी से 02:15 बजे, शामगढ़ से 02:40 बजे, नागदा से 04:30 बजे, रतलाम से 06:25 बजे तथा वडोदरा से 10:30 बजे छूटकर सूरत 12:15 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 05018 सूरत-मऊ साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 28 सितंबर से 02 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को सूरत से 15:05 बजे प्रस्थान कर वडोदरा 16:40 बजे, रतलाम से 21:40 बजे, नागदा से 22:42 बजे, शामगढ़ से 23:40 बजे, भवानी मंडी से 23:55 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01:25 बजे, गंगापुर सिटी से 03:30 बजे, बयाना से 04:30 बजे, ईदगाह आगरा से 07:05 बजे, टूंडला से 08:15 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12:40 बजे, ऐशबाग से 14:15 बजे, बादशाहनगर से 14:47 बजे, बाराबंकी से 15:22 बजे, गोंडा से 17:00 बजे, बस्ती से 18:20 बजे, खलीलाबाद से 18:47 बजे, गोरखपुर से 19:40 बजे, देवरिया सदर से 20:35 बजे, भटनी से 21:00 बजे, सलेमपुर से 21:22 बजे तथा बेलथरा रोड से 21:47 बजे छूटकर मऊ 22:30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/RSB

