रेल भूमि विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्य के कारण रेलसेवाओं का अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार।

रेलवे द्वारा अहमदाबाद स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्य के कारण रेलसेवाओं का अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाओं का अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है:

  1. गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 19.11.25 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 05:20 बजे आगमन व 05:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 20496, हडपसर- जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 19.11.25 तक हडपसर से प्रस्थान करेगी वह अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर 07:20 बजे आगमन व 07:30 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED