रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर-शकूरबस्ती-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09257, भावनगर-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.09.25 से 28.11.25 तक (11 ट्रिप) भावनगर से प्रत्येक शुक्रवार को 13:50 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 04:55 बजे आगमन व 05:00 बजे प्रस्थान कर 10:55 बजे शकूरबस्ती पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09258, शकूरबस्ती-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.09.25 से 29.11.25 तक (11 ट्रिप) शकूरबस्ती से प्रत्येक शनिवार को 13:15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 18:25 बजे आगमन व 18:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:00 बजे भावनगर पहुँचेगी।
स्पेशल रेलसेवा की समय-सारणी निम्नानुसार रहेगी:
इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 04 थर्ड एसी, 03 थर्ड एसी इकोनॉमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/NWR

