रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीवाली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 05633/05634 नारंगी-गोरखपुर-नारंगी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन नारंगी से 18 सितम्बर से 20 नवम्बर, 2025 तक (25 सितम्बर, 2025 को छोड़कर) प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 19 सितम्बर से 21 नवम्बर, 2025 तक (26 सितम्बर, 2025 को छोड़कर) प्रत्येक शुक्रवार को 09 फेरों के लिए निम्नवत किया जाएगा।
05633 नारंगी-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 18 सितम्बर से 20 नवम्बर, 2025 तक (25 सितम्बर, 2025 को छोड़कर) प्रत्येक बृहस्पतिवार को नारंगी से 13:20 बजे प्रस्थान कर गुवाहाटी से 14:00 बजे, कामाख्या से 14:20 बजे, रंगिया से 15:10 बजे, न्यू बंगाईगाँव से 17:13 बजे, कोकराझार से 17:52 बजे, न्यू कूचबिहार से 19:00 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 21:45 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 22:29 बजे, किशनगंज से 22:55 बजे, बारसोई से 23:57 बजे, दूसरे दिन कटिहार से 01:30 बजे, नवगछिया से 02:20 बजे, मानसी से 03:08 बजे, खगड़िया से 03:20 बजे, बेगूसराय से 03:56 बजे, बरौनी से 04:45 बजे, शाहपुर पटोरी से 05:36 बजे, हाजीपुर 07:20 बजे, सोनपुर से 07:30 बजे, छपरा से 09:25 बजे, सीवान से 10:25 बजे तथा देवरिया सदर से 11:30 बजे छूटकर गोरखपुर 13:00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05634 गोरखपुर-नारंगी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 19 सितम्बर से 21 नवम्बर, 2025 तक (26 सितम्बर, 2025 को छोड़कर) प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 16:55 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 18:00 बजे, सीवान से 19:10 बजे, छपरा से 20:20 बजे, सोनपुर से 21:20 बजे, हाजीपुर से 21:35 बजे, शाहपुर पटोरी से 22:22 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 00:15 बजे, बेगूसराय से 00:35 बजे, खगड़िया से 01:22 बजे, मानसी से 01:34 बजे, नवगछिया से 02:32 बजे, कटिहार से 06:30 बजे, बारसोई से 07:10 बजे, किशनगंज से 08:02 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 08:40 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 10:20 बजे, न्यू कूचबिहार से 12:30 बजे, कोकराझार से 14:02 बजे, न्यू बंगाईगाँव से 15:03 बजे, रंगिया से 18:30 बजे, कामाख्या से 20:10 बजे तथा गुवाहाटी से 20:40 बजे छूटकर नारंगी 21:40 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 16, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएँगे।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/NER

