रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 04652/04651 अमृतसर-जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के जलंधर कैंट एवं लुधियाना स्टेशनों तथा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के फेफना, बलिया, सहतवार एवं बकुलहा स्टेशनों पर निम्नवत प्रदान किया गया है।
- अमृतसर से 21 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी उत्तर रेलवे के जलंधर कैंट स्टेशन से 12:05 बजे एवं लुधियाना स्टेशन से 13:00 बजे तथा दूसरे दिन पूर्वोत्तर रेलवे के फेफना स्टेशन से 10:13 बजे, बलिया से 10:30 बजे, सहतवार से 10:55 बजे तथा बकुलहा से 11:17 बजे छूटेगी।
- जयनगर से 23 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे के बकुलहा स्टेशन से 11:45 बजे, सहतवार से 12:07 बजे, बलिया से 12:27 बजे, फेफना से 12:45 बजे तथा दूसरे दिन उत्तर रेलवे के लुधियाना स्टेशन से 12:05 बजे, जलंधर कैंट से 13:05 बजे छूटेगी।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/NER

