रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का सोमेश्वर स्टेशन पर आगामी आदेशों तक प्रायोगिक तौर पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.09.25 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह सोमेश्वर स्टेशन पर 00.06 बजे आगमन एवं 00.08 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 12.09.25 से हडपसर से प्रस्थान करेगी वह सोमेश्वर स्टेशन पर 12.33 बजे आगमन एवं 12.35 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/NWR

