रेलवे द्वारा भगवान श्री सत्य साई बाबा के वार्षिक आयोजन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-बेंगलुरु-अजमेर एवं बेंगलुरु-भगत की कोठी-बेंगलुरु रेलसेवा का श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। साथ ही बेंगलुरु-अजमेर व बेंगलुरु-भगत की कोठी रेलसेवाएं अस्थाई मार्ग परिवर्तित होकर संचालित होंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:-
- गाड़ी संख्या 16531, अजमेर-बेंगलुरु रेलसेवा जो दिनांक 17.11.25 से 24.11.25 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर 22.28 बजे आगमन व 22.30 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 16533, भगत की कोठी-बेंगलुरु रेलसेवा जो दिनांक 16.11.25 से 30.11.25 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर 22.28 बजे आगमन व 22.30 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 16532, बेंगलुरु-अजमेर रेलसेवा दिनांक 14.11.25 से 28.11.25 तक श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर 19.28 बजे आगमन एवं 19.30 बजे प्रस्थान करेगी। उपरोक्त अवधि में यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया पेनुकोंडा- श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन-धर्मावरम होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 16534, बेंगलुरु-अजमेर रेलसेवा दिनांक 19.11.25 से 26.11.25 तक श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर 19.28 बजे आगमन व 19.30 बजे प्रस्थान करेगी। उपरोक्त अवधि में यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया पेनुकोंडा- श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन-धर्मावरम होकर संचालित होगी।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/NWR

