आगामी त्योहारों पर ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन।

रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09523, ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 23.09.25 से 25.11.25 तक (10 ट्रिप) ओखा से प्रत्येक मंगलवार को 10.00 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 04.05 बजे आगमन व 04.15 बजे प्रस्थान कर 10.35 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09524, शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 24.09.25 से 26.11.25 तक (10 ट्रिप) शकूरबस्ती से प्रत्येक बुधवार को 13.15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 18.20 बजे आगमन व 18.30 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 13.50 बजे ओखा पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, महेसाना, ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED