यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन।

यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे-सांगानेर (जयपुर)-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (07 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:-

गाड़ी संख्या 01433, पुणे-सांगानेर (जयपुर) सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.09.25 से 05.11.25 तक (07 ट्रिप) पुणे से प्रत्येक बुधवार को 09.45 बजे रवाना होकर गुरुवार को 05.40 बजे सांगानेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा व सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 01434, सांगानेर (जयपुर)-पुणे सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.09.25 से 06.11.25 तक (07 ट्रिप) सांगानेर से प्रत्येक गुरुवार को 11.35 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 09.30 बजे पुणे पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, रतलाम, वडोदरा, अंकलेश्वर, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण व लोनावाला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाड़ी में 01 फर्स्ट एसी, 01 सैकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 06 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बें होंगे।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED