05575/05576 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा साप्ताहिक विशेष गाड़ी की संचालन अवधि का विस्तार।

रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्योहारों पर यात्रियों की माँग को ध्यान में रखते हुए 05575/05576 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा साप्ताहिक विशेष गाड़ीकी संचालन अवधि का विस्तार सहरसा से 17 सितंबर से 10 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को तथा आनंद विहार से 23 सितंबर से 16 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को 13 फेरों के लिए निम्नवत किया गया है।

05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पूजा विशेष गाड़ी 17 सितंबर से 10 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को सहरसा से 20.00 बजे प्रस्थान कर गढ़ बरुआरी से 20.22 बजे, सुपौल से 20.47 बजे, सरायगढ़ से 21.45 बजे, निर्मली से 22.02 बजे, घोघरडीहा से 22.15 बजे, झंझारपुर से 22.37 बजे, सकरी से 23.02 बजे, शिशो से 23.40 बजे, दूसरे दिन जनकपुर रोड से 00.47 बजे, सीतामढ़ी से 01.35 बजे, बैरगनिया से 02.12 बजे, रक्सौल से 03.20 बजे, नरकटियागंज से 04.30 बजे, बगहा से 05.02 बजे, कप्तानगंज से 08.22 बजे, गोरखपुर से 09.50 बजे, बस्ती से 10.50 बजे, गोंडा से 12.15 बजे, सीतापुर से 15.45 बजे, शाहजहांपुर से 18.00 बजे, बरेली से 19.05 बजे, मुरादाबाद से 21.25 बजे तथा गाजियाबाद से 23.45 बजे छूटकर तीसरे दिन आनंद विहार टर्मिनल 00.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में, 05576 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा पूजा विशेष गाड़ी 23 सितंबर से 16 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से 05.15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 05.50 बजे, मुरादाबाद से 08.35 बजे, बरेली से 10.12 बजे, शाहजहांपुर से 11.22 बजे, सीतापुर से 14.15 बजे, गोंडा से 16.30 बजे, बस्ती से 17.50 बजे, गोरखपुर से 19.40 बजे, कप्तानगंज से 20.47 बजे, बगहा से 23.20 बजे, दूसरे दिन नरकटियागंज से 00.20 बजे, रक्सौल से 01.15 बजे, बैरगनिया से 02.02 बजे, सीतामढ़ी से 02.45 बजे, जनकपुर रोड से 03.17 बजे, शिशो से 04.05 बजे, सकरी से 06.02 बजे, झंझारपुर से 06.27 बजे, घोघरडीहा से 06.47 बजे, निर्मली से 08.05 बजे, सरायगढ़ से 09.00 बजे, सुपौल से 09.32 बजे तथा गढ़ बरुआरी से 09.47 बजे छूटकर सहरसा से 10.30 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 18 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/NER

Previous Next

TAGGED