04022/04021 नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन।

रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्योहारों पर यात्रियों की माँग को ध्यान में रखते हुए 04022/04021 नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन नई दिल्ली से 19 सितंबर, 03, 10, 17, 24, 31 अक्टूबर, 07, 14, 21, एवं 28 नवंबर, 2025 को प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 20 सितंबर, 04, 11, 18, 25 अक्टूबर से 01, 08, 15, 22 एवं 29 नवंबर, 2025 को प्रत्येक शनिवार को 10 फेरों के लिए निम्नवत किया जाएगा।

04022 नई दिल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 19 सितंबर, 03, 10, 17, 24, 31 अक्टूबर, 07, 14, 21, एवं 28 नवंबर, 2025 को प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से 14.00 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 14.54 बजे, हापुड़ से 15.34 बजे, मुरादाबाद से 18.03 बजे, बरेली 19.22 बजे, शाहजहांपुर से 20.32 बजे, सीतापुर से हरदोई से 21.19 बजे, लखनऊ जं से 23.10 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 01.50 बजे तथा बस्ती से 03.02 बजे छूटकर गोरखपुर 05.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 20 सितंबर, 04, 11, 18, 25 अक्टूबर से 01, 08, 15, 22 एवं 29 नवंबर, 2025 को प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 07.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 08.05 बजे, गोंडा से 09.45 बजे, लखनऊ जं. से 13.25 बजे, हरदोई से 14.57 बजे, शाहजहांपुर से 16.30 बजे, बरेली से 17.50 बजे, मुरादाबाद से 19.45 बजे, हापुड़ से 21.10 बजे तथा गाज़ियाबाद से 22.12 बजे छूटकर नई दिल्ली 23.10 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, जेनरेटर सह लगेजयान का 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/NER

Previous Next

TAGGED