रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ त्योहारों पर यात्रियों की माँग को ध्यान में रखते हुए 04008/04007 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन आनंद विहार टर्मिनल से 20 सितंबर से 29 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को तथा जोगबनी से 21 सितंबर से 30 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को 11 फेरों के लिए निम्नवत किया जाएगा। 04008 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 20 सितंबर से 29 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से 08.30 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 09.20 बजे, हापुड़ से 10.20 बजे, मुरादाबाद से 12.20 बजे, बरेली से 13.40 बजे, आलमनगर से 17.15 बजे, उतरेटिया से 17.47 बजे, रायबरेली से 19.08 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 20.40 बजे, वाराणसी जं. से 23.35 बजे, दूसरे दिन औंड़िहार से 00.18 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.10 बजे, बलिया से 02.10 बजे, सुरेमनपुर से 02.57 बजे, छपरा से 03.20 बजे, सोनपुर से 06.10 बजे, हाजीपुर से 06.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 07.02 बजे, बरौनी से 09.15 बजे, बेगूसराय से 09.35 बजे, खगड़िया से 10.10 बजे, मानसी से 10.22 बजे, नवगछिया से 11.10 बजे, कटिहार से 13.50 बजे, पूर्णिया जं. 14.30 बजे, अररिया कोर्ट से 15.30 बजे तथा फारबिसगंज से 16.02 बजे छूटकर जोगबनी 17.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 04007 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 21 सितंबर से 30 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18.30 बजे प्रस्थान कर फारबिसगंज से 19.05 बजे, अररिया कोर्ट से 19.45 बजे, पूर्णिया जं. 20.50 बजे, कटिहार से 22.00 बजे, नवगछिया से 22.47 बजे, दूसरे दिन मानसी से 00.10 बजे, खगड़िया से 00.22 बजे, बेगूसराय से 00.57 बजे, बरौनी से 01.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.10 बजे, हाजीपुर से 03.05 बजे, सोनपुर से 03.17 बजे, छपरा से 06.05 बजे, सुरेमनपुर से 06.45 बजे, बलिया से 07.45 बजे, गाजीपुर सिटी से 08.55 बजे, औंड़िहार से 09.55 बजे, वाराणसी जं. से 11.10 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से 13.40 बजे, रायबरेली से 1515 बजे, उतरेटिया से 17.00 बजे, आलमनगर से 17.45 बजे, बरेली से 21.18 बजे, मुरादाबाद से 23.00 बजे, तीसरे दिन हापुड़ से 00.48 बजे तथा गाज़ियाबाद से 02.12 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल 03.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 02, शयनयान के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।
यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Source/NER

