11037/11038 पुणे-गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस का अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार बढ़नी तक किया गया है।

रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु गोरखपुर जं. स्टेशन पर ओल्ड पिट लाइन संख्या-01 एवं 02 पर इंजीनियरिंग कार्य किए जाने के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिए जाने के कारण 11037/11038 पुणे-गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस का अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार बढ़नी तक किया गया है।

11037 पुणे-बढ़नी साप्ताहिक एक्सप्रेस 11 सितंबर से 04 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को पुणे से 16.15 बजे प्रस्थान कर दौंड कार्ड लाइन से 17.20 बजे, कोपरगांव से 20.30 बजे, मनमाड से 21.50 बजे, जलगांव से 23.40 बजे, दूसरे दिन भुसावल से 00.15 बजे, खंडवा से 02.15 बजे, इटारसी से 05.40 बजे, जबलपुर से 09.00 बजे, कटनी से 10.20 बजे, सतना से 12.20 बजे, मानिकपुर से 14.20 बजे, प्रयागराज जं. से 16.40 बजे, वाराणसी जं. से 19.35 बजे, मऊ से 21.45 बजे, बेलथरा रोड से 22.17 बजे, सलेमपुर से 22.40 बजे, देवरिया सदर से 23.15 बजे तीसरे दिन गोरखपुर से 00.55 बजे, आनंद नगर से 01.55 बजे, तथा सिद्धार्थनगर से 02.55 बजे छूटकर बढ़नी 04.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 11038 बढ़नी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 13 सितंबर से 06 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को बढ़नी से 13.10 बजे प्रस्थान कर सिद्धार्थनगर से 13.40 बजे, आनंद नगर से 14.20 बजे, गोरखपुर से 15.40 बजे, देवरिया सदर से 16.55 बजे, सलेमपुर से 17.37 बजे, बेलथरा रोड से 18.00 बजे, मऊ से 18.40 बजे, वाराणसी जं. से 21.05 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जं. से 00.30 बजे, मानिकपुर से 02.50 बजे, सतना से 03.55 बजे, कटनी से 05.05 बजे, जबलपुर से 07.05 बजे, इटारसी से 11.10 बजे, खंडवा से 14.00 बजे, भुसावल से 15.50 बजे, जलगांव से 16.20 बजे, मनमाड से 18.35 बजे, कोपरगांव से 19.50 बजे, तीसरे दिन दौंड कार्ड लाइन से 00.20 बजे छूटकर पुणे 02.15 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी के रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/NER

Previous Next

TAGGED