03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन ।

रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दिवाली एवं छठ त्योहारों पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए, उनकी सुविधा के लिए 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन किया जाएगा। यह गाड़ी सियालदह से 30 सितंबर, 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28, 30 अक्टूबर, तथा 04, 06, 11, 13, 18 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। वहीं, गोरखपुर से यह गाड़ी 01, 03, 08, 10, 15, 17, 22, 24, 29, 31 अक्टूबर, तथा 05, 07, 12, 14 और 19 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। कुल 15 फेरों के लिए इसका संचलन निम्नवत किया जाएगा:

03131 सियालदह-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी

यह गाड़ी 30 सितंबर से 18 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को सियालदह से 18:15 बजे प्रस्थान करेगी और बर्धमान से 19:51 बजे, दुर्गापुर से 20:58 बजे, आसनसोल से 21:38 बजे, चितरंजन से 22:03 बजे, मधुपुर से 22:42 बजे, जसीडीह से 23:16 बजे, झाझा से 23:55 बजे, दूसरे दिन जमुई से 00:17 बजे, किऊल जंक्शन से 00:50 बजे, मोकामा से 01:27 बजे, बख्तियारपुर से 02:17 बजे, राजेंद्र नगर से 03:17 बजे, पटना जंक्शन से 03:35 बजे, पाटलिपुत्र से 04:10 बजे, दिघवारा से 04:57 बजे, छपरा से 07:00 बजे, सीवान से 08:00 बजे तथा देवरिया सदर से 08:52 बजे छूटकर गोरखपुर 10:30 बजे पहुंचेगी।

03132 गोरखपुर-सियालदह द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी

वापसी यात्रा में, यह गाड़ी 01 अक्टूबर से 19 नवंबर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को गोरखपुर से 13:00 बजे प्रस्थान करेगी और देवरिया सदर से 14:25 बजे, सीवान से 15:40 बजे, छपरा से 17:05 बजे, दिघवारा से 17:45 बजे, पाटलिपुत्र से 19:15 बजे, पटना जंक्शन से 19:55 बजे, राजेंद्र नगर से 20:05 बजे, बख्तियारपुर से 20:47 बजे, मोकामा से 21:52 बजे, किऊल जंक्शन से 22:42 बजे, जमुई से 23:27 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00:20 बजे, जसीडीह से 00:53 बजे, मधुपुर से 01:19 बजे, चितरंजन से 01:59 बजे, आसनसोल से 02:55 बजे, दुर्गापुर से 03:27 बजे तथा बर्धमान से 04:53 बजे छूटकर सियालदह 07:30 बजे पहुंचेगी।

कोच संरचना

इस गाड़ी में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोच शामिल हैं।

यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source/NER

Previous Next

TAGGED