रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दिवाली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलाई जा रही 09185/09186 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार किया जाएगा। अब यह गाड़ी मुंबई सेंट्रल से 28 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को और कानपुर अनवरगंज से 29 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी
यह गाड़ी 28 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को मुंबई सेंट्रल से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और बोरीवली से 11:36 बजे, वापी से 13:24 बजे, वलसाड से 13:45 बजे, सूरत से 14:33 बजे, बड़ोदरा से 16:38 बजे, रतलाम से 20:25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00:40 बजे, गंगापुर सिटी से 02:40 बजे, भरतपुर से 05:10 बजे, मथुरा जंक्शन से 07:35 बजे, मथुरा कैंट से 07:50 बजे, हाथरस सिटी से 08:27 बजे, कासगंज से 09:50 बजे, फर्रुखाबाद से 11:30 बजे, कन्नौज से 13:05 बजे तथा बिल्हौर से 13:27 बजे छूटकर कानपुर अनवरगंज 15:35 बजे पहुंचेगी।
09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी
वापसी यात्रा में, यह गाड़ी कानपुर अनवरगंज से 29 दिसंबर, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को 18:25 बजे प्रस्थान करेगी और बिल्हौर से 19:04 बजे, कन्नौज से 19:28 बजे, फर्रुखाबाद से 21:20 बजे, कासगंज से 23:00 बजे, हाथरस सिटी से 23:50 बजे, दूसरे दिन मथुरा कैंट से 01:00 बजे, मथुरा जंक्शन से 01:15 बजे, भरतपुर से 03:10 बजे, गंगापुर सिटी से 04:40 बजे, कोटा से 06:35 बजे, रतलाम से 10:40 बजे, बड़ोदरा से 14:50 बजे, सूरत से 16:25 बजे, वलसाड से 17:29 बजे, वापी से 17:52 बजे तथा बोरीवली से 20:10 बजे छूटकर मुंबई सेंट्रल 20:55 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस विशेष गाड़ी में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 और एसएलआरडी के 02 कोच शामिल हैं।
यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/NER

