यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-कामाख्या-जोधपुर रेलसेवा का सोनेली एवं डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ रेलसेवा का कोकराझार स्टेशन पर ठहराव।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-कामाख्या-जोधपुर रेलसेवा का सोनेली एवं डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ रेलसेवा का कोकराझार स्टेशन पर आगामी आदेशों तक अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है।

  1. गाड़ी संख्या 15623, जोधपुर-कामाख्या एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.09.25 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह सोनेली स्टेशन पर 10.45 बजे आगमन व 10.47 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15624, कामाख्या-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 05.09.25 से कामाख्या से प्रस्थान करेगी, वह सोनेली स्टेशन पर 04.00 बजे आगमन व 04.02 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 06.09.25 से डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह कोकराझार स्टेशन पर 01.50 बजे आगमन व 01.52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 06.09.25 से लालगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह कोकराझार स्टेशन पर 21.08 बजे आगमन व 21.10 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED