जोधपुर के स्थान पर भगत की कोठी से आगमन/प्रस्थान करेगी, मार्ग के स्टेशनों संचालन समय में भी आंशिक परिवर्तन।
उत्तर रेलवे द्वारा जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्टेशन में परिवर्तन किया जा रहा है। यह रेलसेवा जोधपुर के स्थान पर भगत की कोठी से भगत की कोठी (जोधपुर)-गांधीधाम-भगत की कोठी (जोधपुर) के मध्य संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 22483, भगत की कोठी (जोधपुर)-गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो दिनांक 03.11.2025 से जोधपुर के स्थान पर भगत की कोठी से 23.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.30 बजे गांधीधाम पहुँचेगी।
- गाड़ी संख्या 22484, गांधीधाम-भगत की कोठी (जोधपुर) सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो दिनांक 03.11.2025 से गांधीधाम से 23.55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 21.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.15 बजे भगत की कोठी पहुँचेगी।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ट्रेन के समय और अन्य संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139, रेल मदद मोबाइल ऐप या वेबसाइट railmadad.indianrailways.gov.in का उपयोग करें।
Source/RSB

