रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हुबली-भगत की कोठी (जोधपुर)-हुबली स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 07359, हुबली-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.09.25 से 26.10.25 तक (05 ट्रिप) हुबली से प्रत्येक रविवार को 19.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 05.30 बजे भगत की कोठी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07360, भगत की कोठी-हुबली स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.09.25 से 28.10.25 तक (05 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक मंगलवार को 07.50 बजे रवाना होकर बुधवार को 15.15 बजे हुबली पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में धारवाड़, बेलगावी, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सतारा, पुणे, कल्याण, बसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़ जं., पाली मारवाड़ व लूणी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 16 थर्ड एसी, 02 पावरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ट्रेन के समय और अन्य संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139, रेल मदद मोबाइल ऐप या वेबसाइट railmadad.indianrailways.gov.in का उपयोग करें।
Source/NWR

