देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस को मिला भाटीया स्टेशन पर नया ठहराव - यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का फैसला, 8 सितंबर से होगा लागू।

रेल यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए, रेलवे प्रशासन ने देहरादून और ओखा के बीच चलने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस को भाटीया स्टेशन पर अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है।

यह नया ठहराव अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा, जिससे भाटीया और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

ट्रेन का शेड्यूल:

गाड़ी संख्या 19566, देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस, दिनांक 8 सितंबर, 2025 से अपनी यात्रा के दौरान भाटीया स्टेशन पर सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी।

यह ट्रेन यहां दो मिनट रुकने के बाद सुबह 10:47 बजे अपने आगे के सफर के लिए प्रस्थान करेगी।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ट्रेन के समय और अन्य संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139, रेल मदद मोबाइल ऐप या वेबसाइट railmadad.indianrailways.gov.in का उपयोग करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED