करैला रोड, कृष्णशिला, मिर्चाधूरी, ओबरा डैम और पतरातू स्टेशनों पर गाड़ियों का नया ठहराव।

धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करैला रोड, कृष्णशिला, मिर्चाधूरी, ओबरा डैम और पतरातू स्टेशनों पर कई गाड़ियों के नए ठहराव की घोषणा की है। इन ठहरावों से यात्रियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

नए ठहराव निम्नवत हैं:

करैला रोड स्टेशन

  • गाड़ी संख्या 15073 सिंगरौली–टनकपुर एक्सप्रेस: आगमन 16:32, प्रस्थान 16:34
  • गाड़ी संख्या 15074 टनकपुर–सिंगरौली एक्सप्रेस: आगमन 06:56, प्रस्थान 06:58
  • गाड़ी संख्या 15075 शक्तिनगर–टनकपुर एक्सप्रेस: आगमन 16:32, प्रस्थान 16:34
  • गाड़ी संख्या 15076 टनकपुर–शक्तिनगर एक्सप्रेस: आगमन 06:56, प्रस्थान 06:58

कृष्णशिला स्टेशन

  • गाड़ी संख्या 15075 शक्तिनगर–टनकपुर एक्सप्रेस: आगमन 15:54, प्रस्थान 15:56
  • गाड़ी संख्या 15076 टनकपुर–शक्तिनगर एक्सप्रेस: आगमन 07:14, प्रस्थान 07:16

मिर्चाधूरी स्टेशन

  • गाड़ी संख्या 15075 शक्तिनगर–टनकपुर एक्सप्रेस: आगमन 16:41, प्रस्थान 16:43
  • गाड़ी संख्या 15076 टनकपुर–शक्तिनगर एक्सप्रेस: आगमन 06:44, प्रस्थान 06:46

ओबरा डैम स्टेशन

  • गाड़ी संख्या 15075 शक्तिनगर–टनकपुर एक्सप्रेस: आगमन 17:30, प्रस्थान 17:32
  • गाड़ी संख्या 15076 टनकपुर–शक्तिनगर एक्सप्रेस: आगमन 06:14, प्रस्थान 06:16

पतरातू स्टेशन

  • गाड़ी संख्या 18523 सम्बलपुर/विशाखपट्टनम–बनारस एक्सप्रेस: आगमन 23:16, प्रस्थान 23:18
  • गाड़ी संख्या 18524 बनारस–सम्बलपुर/विशाखपट्टनम एक्सप्रेस: आगमन 00:33, प्रस्थान 00:35

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED