भावनगर मंडल से होकर चलने वाली भावनगर-बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित टिकटों की बुकिंग 20 अगस्त (बुधवार) से शुरू ।

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु भावनगर मंडल के भावनगर टर्मिनस स्टेशन से प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली भावनगर-बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। भावनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अतुल कुमार त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 09207 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल, जिसे पहले 15 अगस्त, 2025 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 26 दिसंबर, 2025 तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से प्रत्येक गुरुवार को प्रातः 09.30 बजे प्रस्थान करती है और उसी दिन रात 23.45 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचती है।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09208 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, जिसे पहले 14 अगस्त, 2025 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 25 दिसंबर, 2025 तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन भावनगर टर्मिनस स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 14.50 बजे प्रस्थान करती है और अगले दिन प्रातः 06.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचती है।

ट्रेन संख्या 09208/09207 की बुकिंग 20 अगस्त, 2025 (बुधवार) से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर आरंभ होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नजदीकी स्टेशन पर संपर्क करें या वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED