चिरगांव रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर-बरौनी मेल को मिला प्रायोगिक ठहराव।

रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर मेल को चिरगांव रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान करने की घोषणा की है। यह निर्णय स्थानीय निवासियों और यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस नए ठहराव के अनुसार, गाड़ी संख्या 11123 (ग्वालियर से बरौनी) और गाड़ी संख्या 11124 (बरौनी से ग्वालियर) दोनों दिशाओं में अब चिरगांव स्टेशन पर रुकेंगी।

रेलवे ने सूचित किया है कि यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जा रहा है और इसकी सफलता के आधार पर इसे स्थायी करने पर विचार किया जाएगा। इस सुविधा से चिरगांव और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को ग्वालियर और बरौनी जैसे प्रमुख शहरों के लिए एक सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर बरौनी मेल दिनांक 22.08.2025 (प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा आरंभ तिथि) बरौनी स्टेशन से प्रस्थान कर दिनांक 23.08.2025 से चिरगांव स्टेशन पर समय 15:58-16:00 बजे ठहराव लेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी बरौनी मेल ग्वालियर से दिनांक 23.08.2025 (प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा आरंभ तिथि) को प्रस्थान कर चिरगांव स्टेशन पर समय 14:27-14:29 बजे ठहराव लेगी।

उपरोक्त ठहराव के चिरगांव स्टेशन पर नए ठहराव के कारण दिनांक 23.08.2025 से गाड़ी संख्या 11123 का मौठ स्टेशन पर संशोधित ठहराव समय 14:50-14:52 बजे होगा, एट स्टेशन पर इसका संशोधित ठहराव समय 15:21-15:23 बजे होगा, उरई स्टेशन पर ठहराव समय 15:45-15:47 बजे होगा, कालपी स्टेशन पर 16:15-16:17 बजे होगा तथा पुखरायां स्टेशन पर नया संशोधित ठहराव समय 16:33-16:35 बजे होगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED