रेलवे द्वारा गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर गोरखपुर-डोमिनगढ़ स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन डालने हेतु एवं गोरखपुर-आनंद नगर रेलखंड पर गोरखपुर-नकहा जंगल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकार के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी:-
रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 21.09.25 से 27.09.25 तक (07 ट्रिप) रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12556, बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 22.09.25 से 28.09.25 तक (07 ट्रिप) रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 19409, साबरमती-थावे रेल सेवा जो दिनांक 25.09.25 को साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह बस्ती तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेल सेवा बस्ती-थावे के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19410, थावे-साबरमती रेल सेवा दिनांक 27.09.25 को थावे के स्थान पर बस्ती से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह रेल सेवा थावे-बस्ती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं
- गाड़ी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 25.09.25 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी-औड़िहार-छपरा-मुजफ्फरपुर होकर संचालित होगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा मार्ग में गोंडा, गोरखपुर, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। - गाड़ी संख्या 19615, उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 22.09.25 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी-औड़िहार-छपरा होकर संचालित होगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा मार्ग में अयोध्या धाम, मनकापुर, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। - गाड़ी संख्या 19616, कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 25.09.25 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग छपरा-औड़िहार-वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ होकर संचालित होगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा मार्ग में भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या धाम स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
री-शेड्यूल रेल सेवाएं
- गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ रेल सेवा दिनांक 22.09.25 को डिब्रूगढ़ स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 01 घंटा 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ रेल सेवा दिनांक 25.09.25 को डिब्रूगढ़ स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ रेल सेवा दिनांक 25.09.25 को लालगढ़ स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

