रेलवे द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोड़ी रेलसेवा में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार-
- गाड़ी संख्या 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी रेलसेवा में दिनांक 14.08.25 से 17.08.25 तक 02 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा में दिनांक 15.08.25 से 18.08.25 तक 02 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से दिनांक 16.08.25 से 19.08.25 तक एवं मथुरा से दिनांक 17.08.25 से 20.08.25 तक 02 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
- गाड़ी संख्या 54794/54793, मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा रेलसेवा में मथुरा से दिनांक 16.08.25 से 19.08.25 तक एवं सवाईमाधोपुर से दिनांक 17.08.25 से 20.08.25 तक 02 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
नोट: इन रेलसेवाओं में उपरोक्तानुसार बढ़ाए गए द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों को साधारण श्रेणी के माना जाए।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

