पश्चिम रेलवे द्वारा “भीमनाथ महादेव धार्मिक मेला” के दौरान भावनगर मंडल के अंतर्गत आने वाले भीमनाथ रेलवे स्टेशन पर 23.08.2025 (शनिवार) को तीन ट्रेनों की विशेष सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। भावनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार इन ट्रेनों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:
- ट्रेन नंबर 20965/20966 भावनगर-साबरमती-भावनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 23.08.2025 (शनिवार) को भीमनाथ स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेगी (केवल एक दिन)।
- ट्रेन नंबर 59553/59554 गांधीधाम-बोटाद-गांधीधाम मेमो दिनांक 23.08.2025 (शनिवार) को भीमनाथ स्टेशन पर एक मिनट की जगह 2 मिनट रुकेगी (केवल एक दिन)।
- ट्रेन नंबर 59555/59556 गांधीधाम-बोटाद-गांधीधाम मेमो दिनांक 23.08.2025 (शनिवार) को भीमनाथ स्टेशन पर एक मिनट की जगह 2 मिनट रुकेगी (केवल एक दिन)।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

