जन्माष्टमी के अवसर पर कोटा से मथुरा के मध्य तीन-तीन ट्रिप चलेगी स्पेशल ट्रेन।

रेल प्रशासन द्वारा जन्माष्टमी त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को कम करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 02081/02082 कोटा-मथुरा-कोटा के मध्य सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 03-03 ट्रिप संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, श्रीमहावीरजी, हिंडौनसिटी, बयाना एवं भरतपुर हॉल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

कोटा-मथुरा-कोटा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन :-

  • गाड़ी संख्या 02081 कोटा से मथुरा स्पेशल ट्रेन दिनांक 15, 16 एवं 17 अगस्त 2025 को कोटा स्टेशन से सुबह 08:45 बजे प्रस्थान कर, इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी (09:38/09:40), सवाई माधोपुर (10:08/10:10), गंगापुरसिटी (10:58/11:00), श्रीमहावीरजी (11:23/11:25), हिंडौनसिटी (11:35/11:37), बयाना (12:05/12:07), भरतपुर (12:43/12:45) होते हुए दोपहर 14:10 बजे मथुरा स्टेशन पहुंचेगी।
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02082 मथुरा से कोटा स्पेशल ट्रेन दिनांक 15, 16 एवं 17 अगस्त 2025 को मथुरा स्टेशन से सायं 16:15 बजे प्रस्थान कर, भरतपुर (16:43/16:45), बयाना (17:13/17:15), हिंडौनसिटी (17:38/17:40), श्रीमहावीरजी (17:50/17:52), गंगापुरसिटी (18:30/18:32), सवाई माधोपुर (19:13/19:15), इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी (19:42/19:44) होते हुए रात 21:10 बजे कोटा पहुंचेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/WCR

Previous Next

TAGGED