सुगम रेल संचालन हेतु फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी रेलखण्ड के मध्य किया जा रहा है दोहरीकरण —अटेली, काठूवास व कुंड स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य ।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी रेलखण्ड के मध्य अटेली–काठूवास–कुंड स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी:

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 19619, फुलेरा–रेवाड़ी एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 01.08.25 से 29.08.25 तक (29 ट्रिप) रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 19622, रेवाड़ी–फुलेरा एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 01.08.25 से 29.08.25 तक (29 ट्रिप) रद्द रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 14705, भिवानी–ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 20.08.25 से 29.08.25 तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 14706, ढेहर का बालाजी–भिवानी एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 20.08.25 से 29.08.25 तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।
  5. गाड़ी संख्या 19620, रेवाड़ी–फुलेरा एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 20.08.25 से 29.08.25 तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।
  6. गाड़ी संख्या 19621, फुलेरा–रेवाड़ी एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 20.08.25 से 29.08.25 तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।
  7. गाड़ी संख्या 19618, रेवाड़ी–मदार एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 20.08.25 से 29.08.25 तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।
  8. गाड़ी संख्या 19617, मदार–रेवाड़ी एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 20.08.25, 22.08.25, 23.08.25, 25.08.25, 26.08.25 व 28.08.25 को (06 ट्रिप) रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 19617, मदार–रेवाड़ी एक्सप्रेस रेल सेवा, जो दिनांक 21.08.25, 24.08.25, 27.08.25 व 29.08.25 को (04 ट्रिप) मदार से प्रस्थान करेगी, वह फुलेरा तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा फुलेरा–रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 14087, दिल्ली–जैसलमेर रेल सेवा, जो दिनांक 01.08.25 से 29.08.25 तक (29 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी–रींगस–फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी–अलवर–जयपुर–फुलेरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 14088, जैसलमेर–दिल्ली रेल सेवा, जो दिनांक 01.08.25 से 29.08.25 तक (29 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा–रींगस–रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा–जयपुर–अलवर–रेवाड़ी होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर एवं खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  3. गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़–बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा, जो दिनांक 03.08.25, 06.08.25, 10.08.25, 13.08.25, 17.08.25, 20.08.25, 24.08.25 एवं 27.08.25 को (08 ट्रिप) चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी–रींगस–फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी–अलवर–जयपुर–फुलेरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  4. गाड़ी संख्या 19604, गोंडा–दौराई (अजमेर) रेल सेवा, जो दिनांक 26.08.25 को (01 ट्रिप) गोंडा से प्रस्थान करेगी, वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी–रींगस–फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी–अलवर–जयपुर–फुलेरा होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

उपरोक्त कार्य के कारण रेल सेवाएं अटेली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी

  1. गाड़ी संख्या 20473, दिल्ली सराय–उदयपुर सिटी रेल सेवा, जो दिनांक 22.08.25 से 29.08.25 तक दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, वह अटेली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 20474, उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय रेल सेवा, जो दिनांक 21.08.25 से 28.08.25 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, वह अटेली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED