लालगढ़–पुरी–लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस साप्ताहिक रेलसेवा का श्रीगंगानगर तक विस्तार।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु लालगढ़–पुरी–लालगढ़ सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा का श्रीगंगानगर तक विस्तार किया जा रहा है।

  • गाड़ी संख्या 20472, पुरी–श्रीगंगानगर सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा, जो दिनांक 13.08.25 से पुरी से 06:35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन लालगढ़ स्टेशन पर 20:33 बजे आगमन व 20:35 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 02:05 बजे श्रीगंगानगर पहुँचेगी।
  • इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20471, श्रीगंगानगर–पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा, जो दिनांक 17.08.25 से श्रीगंगानगर से 14:10 बजे रवाना होकर लालगढ़ स्टेशन पर 18:30 बजे आगमन व 18:32 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 09:30 बजे पुरी पहुँचेगी।

विस्तारित रेल सेवा की समय-सारणी निम्नानुसार होगी-

 

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Previous Next

TAGGED