यात्रियों की सुविधा के मद्देनज़र विभिन्न स्टेशनों पर सद्भावना एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, सरयू जमुना एक्सप्रेस एवं शहीद एक्सप्रेस का विभिन्न स्टेशनों पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –
- गाड़ी सं. 14018 आनंद विहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस दिनांक 07.08.2025 से 18.51/18.53 बजे रुन्नीसैदपुर, 19.56/19.58 बजे बैरगनिया एवं 20.22/20.24 बजे घोड़ासहन स्टेशनों पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी सं. 14017 रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस दिनांक 08.08.2025 से 00.13/00.15 बजे घोड़ासहन, 00.34/00.36 बजे बैरगनिया एवं 01.52/01.54 बजे रुन्नीसैदपुर स्टेशनों पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी सं. 14007 रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस दिनांक 07.08.2025 से 00.13/00.15 बजे घोड़ासहन एवं 01.52/01.54 बजे रुन्नीसैदपुर स्टेशनों पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी सं. 14008 आनंद विहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस दिनांक 06.08.2025 से 18.51/18.53 बजे रुन्नीसैदपुर एवं 20.22/20.24 बजे घोड़ासहन स्टेशनों पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी सं. 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस दिनांक 06.08.2025 से 02.52/02.54 बजे रुन्नीसैदपुर स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी सं. 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस दिनांक 06.08.2025 से 19.28/19.30 बजे रुन्नीसैदपुर स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी सं. 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस दिनांक 08.08.2025 से 08.06/08.08 बजे पंडौल स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी सं. 14650 अमृतसर-जयनगर सरयू जमुना एक्सप्रेस दिनांक 07.08.2025 से 23.22/23.24 बजे पंडौल स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी सं. 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस दिनांक 06.08.2025 से 08.06/08.08 बजे पंडौल स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी सं. 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस दिनांक 06.08.2025 से 23.22/23.24 बजे पंडौल स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी सं. 13225 जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 06.08.2025 से 11.34/11.36 बजे पंडौल स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी सं. 13226 दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 06.08.2025 से 13.12/13.14 बजे पंडौल स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

