रेलवे द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 03 स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:
1. गाड़ी संख्या 09601, उदयपुर सिटी-जयपुर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.08.25 को उदयपुर से 20.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.50 बजे जयपुर पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली जं., कपासन, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर व किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 06 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पावरकार सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
2. गाड़ी संख्या 09725, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.08.25, रविवार को जयपुर से 08.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.55 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09726, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.08.25, सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से 09.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे जयपुर पहुँचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस गाड़ी में 02 सेकंड एसी, 06 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 पावरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
3. गाड़ी संख्या 04725, हिसार-हड़पसर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.08.25, रविवार को हिसार से 05.50 बजे रवाना होकर सोमवार को 10.45 बजे हड़पसर पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04726, हड़पसर-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.08.25, सोमवार को हड़पसर से 17.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 22.25 बजे हिसार पहुँचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, डकनिया तालाब, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, बसई रोड, कल्याण, लोणावला, चिंचवड़ व पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

