जयपुर-टुंडला-प्रयागराज-डीडीयू-गया-किउल के रास्ते अजमेर से भागलपुर के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन।

यात्रियों की सुविधा के मद्देनज़र जयपुर-टुंडला-प्रयागराज-डीडीयू-गया-नवादा-किउल-सुलतानगंज के रास्ते दिनांक 23.07.2025 को अजमेर से भागलपुर के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन किया जाएगा।

गाड़ी सं. 09605 अजमेर-भागलपुर वन-वे स्पेशल दिनांक 23.07.2025 को अजमेर से 16.15 बजे खुलकर 17.50 बजे जयपुर, 23.30 बजे टुंडला तथा अगले दिन 24.07.2025 को 07.35 बजे डीडीयू, 08.15 बजे भभुआ रोड, 08.53 बजे सासाराम, 09.08 बजे डेहरी ऑन सोन, 09.23 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 10.40 बजे गया, 11.31 बजे वजीरगंज, 11.53 बजे तिलैया, 12.18 बजे नवादा, 14.45 बजे किउल, 15.11 बजे अभयपुर, 15.38 बजे जमालपुर एवं 16.18 बजे सुलतानगंज सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 18.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी एवं तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के 03-03 कोच, शयनयान श्रेणी के 07 कोच, साधारण श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच होंगे।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED