झाझा-आसनसोल-भुवनेश्वर-विजयवाड़ा-पेरम्बूर-काटपाडी के रास्ते पटना और एरणाकुलम के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन।

यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनज़र उनकी सुविधा हेतु कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में झाझा-आसनसोल-भुवनेश्वर-विजयवाड़ा-पेरम्बूर (चेन्नई)-काटपाडी-कोयंबत्तूर के रास्ते पटना और एरणाकुलम के मध्य एक स्पेशल ट्रेन 06085/06086 का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल पटना से प्रत्येक सोमवार एवं एरणाकुलम से प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी।

गाड़ी सं. 06085 एरणाकुलम-पटना स्पेशल 25.07.2025 से 15.08.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को एरणाकुलम से 23.00 बजे खुलकर सोमवार को 03.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 06086 पटना-एरणाकुलम स्पेशल 28.07.2025 से 18.08.2025 तक प्रत्येक सोमवार को पटना से 23.45 बजे खुलकर गुरुवार को 10.30 बजे एरणाकुलम पहुंचेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 13 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED