यात्रियों की सुविधा हेतु काचीगुडा-भगत की कोठी (जोधपुर) - काचीगुडा प्रतिदिन रेलसेवा का बुरहानपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु भगत की कोठी (जोधपुर) - काचीगुडा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा एवं नियमित गाड़ी काचीगुडा-भगत की कोठी (जोधपुर) - काचीगुडा प्रतिदिन रेलसेवा का तुरंत प्रभाव से बुरहानपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है।

  1. गाड़ी संख्या 07616, भगत की कोठी (जोधपुर) - काचीगुडा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 21.07.2025 (सोमवार) को भगत की कोठी से 22.30 बजे रवाना होगी, वह रेलसेवा बुरहानपुर स्टेशन पर 23.30 बजे आगमन व 23.32 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 15.40 बजे काचीगुडा पहुँचेगी।
  2. गाड़ी संख्या 17605, काचीगुडा - भगत की कोठी (जोधपुर) प्रतिदिन रेलसेवा, दिनांक 20.07.2025 से काचीगुडा से प्रतिदिन 23.50 बजे प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा बुरहानपुर स्टेशन पर 16.13 बजे आगमन व 16.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 20.00 बजे भगत की कोठी पहुँचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 17606, भगत की कोठी (जोधपुर) - काचीगुडा प्रतिदिन रेलसेवा, दिनांक 22.07.2025 से भगत की कोठी से प्रतिदिन 22.30 बजे प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा बुरहानपुर स्टेशन पर 23.30 बजे आगमन व 23.32 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 15.40 बजे काचीगुडा पहुँचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED