उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित जयपुर- दिल्ली सराय- जयपुर वातानुकूलित डबल डेकर रेलसेवा पूर्ण रद्द के स्थान पर आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12985, जयपुर- दिल्ली सराय वातानुकूलित डबल डेकर रेलसेवा जो दिनांक 22.07.25 से 28.07.25 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली छावनी स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात दिल्ली छावनी- दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12986, दिल्ली सराय- जयपुर वातानुकूलित डबल डेकर रेलसेवा दिनांक 22.07.25 से 28.07.25 तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली छावनी से संचालित होगी। अर्थात दिल्ली सराय- दिल्ली छावनी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

