रेलवे प्रशासन द्वारा 05579/05580 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा विशेष गाड़ी के फेरे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी 05577/05578 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा गरीब रथ विशेष गाड़ी के मार्ग, ठहराव एवं समय पर चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से 05577/05578 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा गरीब रथ विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त कर दिया गया है।
- 05579 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी अब 21 से 30 जुलाई, 2025 तक सप्ताह में पाँच दिन (बृहस्पतिवार एवं शनिवार को छोड़कर) चलाई जाएगी।
- 05580 आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी अब 23 जुलाई से 01 अगस्त, 2025 तक सप्ताह में पाँच दिन (शनिवार एवं सोमवार को छोड़कर) चलाई जाएगी।
इस गाड़ी में जेनरेटर सह लगेज यान के 02 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 18 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NER

