मुंगावली स्टेशन से यात्रियों को बड़ी राहत – ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की अवधि बढ़ी

रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंगावली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की अवधि में अगले आदेश तक विस्तार कर दिया है। इस फैसले से स्थानीय यात्रियों को अब और अधिक सुगम व सुविधाजनक रेल सेवाएं मिल सकेंगी।

अब निम्नलिखित प्रमुख ट्रेनें मुंगावली स्टेशन पर पूर्व निर्धारित समयानुसार ठहरेंगी:

  • 19053 सूरत–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस – आगमन: 22:18, प्रस्थान: 22:20
  • 19054 मुजफ्फरपुर–सूरत एक्सप्रेस – आगमन: 00:25, प्रस्थान: 00:27
  • 20971 उदयपुर सिटी–शालीमार एक्सप्रेस – आगमन: 10:43, प्रस्थान: 10:45
  • 20972 शालीमार–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस – आगमन: 18:10, प्रस्थान: 18:12
  • 18207 दुर्ग–अजमेर एक्सप्रेस – आगमन: 05:23, प्रस्थान: 05:25
  • 18208 अजमेर–दुर्ग एक्सप्रेस – आगमन: 06:12, प्रस्थान: 06:14
  • 20482 तिरुचिरापल्ली–भगत की कोठी हमसफर एक्सप्रेस – आगमन: 16:18, प्रस्थान: 16:20

 

यात्रियों से अनुरोध है कि अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की  जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा 

प्रारम्भ करें।

 

 

 

 

 

 

Previous Next

TAGGED