यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने खिरकिया रेलवे स्टेशन पर कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की अवधि को अगले आदेश तक बढ़ा दिया है। इस निर्णय से स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और रेल यात्रा और भी सुगम होगी।
खिरकिया स्टेशन पर निम्नलिखित ट्रेनों का आगमन और प्रस्थान समय इस प्रकार रहेगा:
1. गाड़ी संख्या 12149 पुणे – दानापुर एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान समय: सुबह 08:00 / 08:02 बजे
2. गाड़ी संख्या 12150 दानापुर – पुणे एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान समय: दोपहर 15:15 / 15:17 बजे
3. गाड़ी संख्या 17020 हैदराबाद – हिसार एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान समय: सुबह 10:26 / 10:28 बजे
4. गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद – बरौनी एक्सप्रेस- आगमन/प्रस्थान समय: दोपहर 14:35 / 14:37 बजे
5. गाड़ी संख्या 19484 बरौनी – अहमदाबाद एक्सप्रेस - आगमन/प्रस्थान समय: रात्रि 23:05 / 23:07 बजे
यात्रियों से अनुरोध है किअधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा
प्रारम्भ करें।

.png)